Tuesday, 19 April 2016

रोहित वेमुला का अंतिम एकालाप





                      रोहित वेमुला का अंतिम एकालाप


हम मरेंगे,
हमारा मरना हैं जरुरी
तब तक
जब सारी व्यवस्थाएँ
हमें हमारी पहचान दें दे
हमारे अस्तित्व को सुनहरा नाम दें दे
हमारा मरना हैं जरुरी
हमारे साथियों के भविष्य के लिए
गोविन्द पनासरे, दाभोलकर, कलबुर्गी की आत्मा की शान्ति के लिए
जो हमारे लिए हैं मरें 
हम मरेंगे.....
लोकतंत्र में उनका मुक्कमल हक देकर
अपने अतीत और वर्तमान की दमनकारी त्रासदी को मारकर  
अछूतों, दलितों को समतावादी भविष्य की गारन्टी देकर
हम मरेंगे...
हमारा मरना हैं जरुरी ..
कल और आज की जिल्लत भरी जिन्दगी से लड़कर
भविष्य को सुनहरा अध्याय देकर
सियासत को इंसानियत का पाठ देकर
हमारा मरना हैं जरुरी   
हमारे मरने से ही होगा आजाद भारत
द्रोणाचारी आदर्शवाद से,
संकीर्ण हिंदुत्व के सियासत की अंतहीन बेड़ियों से,
जाति, धर्म, छुआछुत की गुलामी से
हम मरेंगे
हमारा मरना हैं जरुरी 
हमारे मरने से ही हम
कोरे अध्यात्म से होंगे मुक्त 
राष्ट्रवादी नैतिक मूल्यों से होंगे आजाद 
आदर्शवाद के छलावे से होंगे मुक्त 
हमारा मरना हैं जरुरी
क्योंकि आजाद भारत में ‘’उच्चता’’ का अहंकार बाकी है
‘’तुच्छता’’ का सैलाब बाकी हैं
भगवाधारियों का अन्याय बाकी है 
हमारे मरने से ही
अपने देश में इन्कलाब होगा

   









आधुनिकताबोध क्या हैं ?

आधुनिकताबोध :-

                           केदारनाथ सिंह के अनुसार 'आधुनिकता ऐतिहासिक विकास की चेतना है । सतत विकास की प्रक्रिया है । जो सकारात्मक बोध लिए हुए है  जबकि आधुनिकताबोध एक नकारात्मक बोध लिए हुए है । इसमें कहीं न कहीं निषेध की प्रवृत्ति है । अनिश्चय, अनिर्णय, अन्तर्विरोध, व्यक्ति के मूल्य सम्बन्धी संक्रमण की स्थिति आधुनिकताबोध में है । यानि उस स्थिति का बोध है जिस स्थिति में पुराने मूल्य नष्ट हो चुके है । नए मूल्य अभी बने नहीं है । इन्हीं के बीच जो गैप है । वही आधुनिकताबोध है । आधुनिकताबोध मनुष्य के सांस्कृतिक संकट के रूप में सामने आया । मशीनीकरण के कारण मनुष्य के बौनेपन को आधुनिकताबोध व्यंजित करता है । शहर को विद्वेषणा और घृणा का स्त्रोत मानता है । मनुष्य और मनुष्य के रिश्तों के संकट को बयाँ करता है आधुनिकताबोध ।'


Nai Kabita main Adhunikata Bodh Part-1








 rajsthan patrika se sabhar






 .

ब्लॉग

ब्लॉग :-

            वेबलॉग का संक्षिप्त रूप ब्लॉग है | इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले 1997 में इंटरनेट के लिए हुआ था | यह एक ऐसा वैश्विक प्लेटफॉर्म है जहाँ हम अपने विचार श्रव्य और दृश्य के रूप में व्यक्त कर सकते है | इसके अतिरिक्त दैनिक जीवन की तमाम बातें जो हमारे व्यक्तिगत जीवन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्षतः प्रभावित करें; उसे हम अपने ब्लॉग में लिख सकते है |  हिन्दी में इसे "चिठ्ठा" कहते है | चिठ्ठा शब्द का सबसे पहले 'नौ दो ग्यारह' के लिए आलोक कुमार ने किया था | कुछ प्रसिद्ध ब्लॉग निम्न है :- नुक्ता चीनी, चौपटस्वामी, फुरसतिया, भड़ास आदि