ब्लॉग :-
वेबलॉग का संक्षिप्त रूप ब्लॉग है | इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले 1997 में इंटरनेट के लिए हुआ था | यह एक ऐसा वैश्विक प्लेटफॉर्म है जहाँ हम अपने विचार श्रव्य और दृश्य के रूप में व्यक्त कर सकते है | इसके अतिरिक्त दैनिक जीवन की तमाम बातें जो हमारे व्यक्तिगत जीवन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्षतः प्रभावित करें; उसे हम अपने ब्लॉग में लिख सकते है | हिन्दी में इसे "चिठ्ठा" कहते है | चिठ्ठा शब्द का सबसे पहले 'नौ दो ग्यारह' के लिए आलोक कुमार ने किया था | कुछ प्रसिद्ध ब्लॉग निम्न है :- नुक्ता चीनी, चौपटस्वामी, फुरसतिया, भड़ास आदि
No comments:
Post a Comment