रोहित वेमुला का अंतिम एकालाप
हम मरेंगे,
हमारा मरना हैं जरुरी
तब तक
जब सारी व्यवस्थाएँ
हमें हमारी पहचान
दें दे
हमारे अस्तित्व को
सुनहरा नाम दें दे
हमारा मरना हैं जरुरी
हमारे साथियों के
भविष्य के लिए
गोविन्द पनासरे,
दाभोलकर, कलबुर्गी की आत्मा की शान्ति के लिए
जो हमारे लिए हैं मरें
हम मरेंगे.....
लोकतंत्र में उनका
मुक्कमल हक देकर
अपने अतीत और
वर्तमान की दमनकारी त्रासदी को मारकर
अछूतों, दलितों को
समतावादी भविष्य की गारन्टी देकर
हम मरेंगे...
हमारा मरना हैं जरुरी ..
कल और आज की जिल्लत
भरी जिन्दगी से लड़कर
भविष्य को सुनहरा
अध्याय देकर
सियासत को इंसानियत
का पाठ देकर
हमारा मरना हैं जरुरी
हमारे मरने से ही होगा
आजाद भारत
द्रोणाचारी आदर्शवाद
से,
संकीर्ण हिंदुत्व के सियासत की अंतहीन बेड़ियों से,
जाति, धर्म, छुआछुत की गुलामी
से
हम मरेंगे
हमारा मरना हैं जरुरी
हमारे मरने से ही हम
कोरे अध्यात्म से होंगे मुक्त
राष्ट्रवादी नैतिक
मूल्यों से होंगे आजाद
आदर्शवाद के छलावे
से होंगे मुक्त
हमारा मरना हैं जरुरी
क्योंकि आजाद भारत
में ‘’उच्चता’’ का अहंकार बाकी है
‘’तुच्छता’’ का
सैलाब बाकी हैं
भगवाधारियों का
अन्याय बाकी है
हमारे मरने से ही
अपने देश में
इन्कलाब होगा
No comments:
Post a Comment